फतेहपुर । जनपद में पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी फतेहपुर श्री साहब यादव ने बताया कि पोषण पाठशाला का वेबकास्ट आयोजन किया गया । जिसमें पोषण विशेषज्ञ डॉ० रूपाली दलाल (एम०डी०आई० आई० मुम्बई) डॉ० दीपाली फॉलगडे,पोषण विशेषज्ञ(आई०बी० सी०एम) डॉ० प्याली भट्टाचार्या (पीडियाट्रिक एस.पी.जी.आई . लखनऊ),डॉ० देव जी (सलाहाकार पीडियाट्रिक एवं पोषण ) द्वारा” सही समय पर सही ऊपरी आहार की शुरूआत” विषय पर समस्त को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । वेबकास्ट में जनपद स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी व समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा परियोजना कार्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समस्त मुख्य सेविकाएं एवं 2463 आगनबाड़ी कार्यकत्रियो एवं 44334 लाभार्थियों व उनके अभिभावक द्वारा उपस्थित होकर पोषण पाठशाला में दी जाने वाली जानकारी को सुना गया ।
