– गोरेलाल गुप्ता अध्यक्ष व प्रेम बाबू नगर अध्यक्ष मनोनीत ।

बिन्दकी/फतेहपुर । राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन नव मनोनीत बिन्दकी तहसील अध्यक्ष तथा उनके कमेटी के पदाधिकारियों सदस्यों एवं नव मनोनीत नगर अध्यक्ष तथा उनके कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई ।
वही बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता तथा राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू “टाटा” की मौजूदगी में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नव मनोनीत तहसील अध्यक्ष गोरेलाल गुप्ता तथा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नव मनोनीत नगर अध्यक्ष प्रेम बाबू गुप्ता उर्फ पिक्कू एडवोकेट एवं उनके पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई ।
इस मौके पर तहसील कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमशाद , उपाध्यक्ष अरुण पांडे,शराफत अली,कमलेश चौधरी ,संगठन मंत्री आशीष कुमार तथा दिनेश एवं नगर कमेटी के महामंत्री संदीप गुप्ता उर्फ कल्लू गुप्ता ,कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशहाक अहमद ,उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा,राजीव गुप्ता ,अभिमन्यु उमराव,विनोद सैनी,अफसर हुसैन के अलावा मैरिज हॉल एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता,महामंत्री आदर्श पटेल तथा स्टूडियो एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष विनय तिवारी को शपथ दिलाई गई सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद उनका फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में छोटे व्यापारियों छोटे उद्योग करने वाले लोगों की स्थिति बड़ी खराब है ।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीद पूरी तरह से बंद होनी चाहिए । ऑनलाइन खरीद की वजह से खुदरा दुकानदारों का व्यापार लगातार चौपट हो रहा है । यही हाल रहा तो खुदरा दुकानदार पूरी तरह से बेरोजगार हो जाएंगे और रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे ।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार है केवल बड़े उद्योगपतियों का सहयोग करती हैं । छोटे व्यापारियों का कोई सहयोग नहीं किया जाता है ।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन को पूरे देश में मजबूत किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ लगातार पूरे देश और प्रदेश का दौरा चल रहा है और देश के अधिकांश प्रांतों तथा उत्तर प्रदेश के अधिकांश प्रांतों में यह संगठन पूरी तरह से बन चुका है और यह संगठन व्यापारियों के हितों के लिए लगातार लड़ाई लड़ने का काम कर रहा है ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयाल गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,भारतीय जनता पार्टी के नगर मंत्री स्वाति ओमर ,सुनीता गुप्ता,अनूप अग्रवाल,ऋषि आर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
