फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अबैध अपमिश्रित शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने मय थाना पुलिस बल व आबकारी निरीक्षक राजीव कुमार माथुर ने टीम के साथ अभियान चलाकर ग्राम बेंता कंजरन का डेरा में घेराबंदी कर 15 घरों से संचालित अवैध शराब की भट्ठियां,शराब बनाने के उपकरण,30 छोटे-बड़े प्लास्टिक के गैलेन,1020 लीटर अबैध अपमिश्रित शराब व 25 कुन्तल लहन बरामद हुआ । बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फरार 15 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । जिनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह,आबकारी निरीक्षक राजीव माथुर,मुसाफा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील यादव,उपनिरीक्षक प्रतीक कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार,उपनिरीक्षक उमेश चंद,हेड कांस्टेबल श्री कांत सचान,कांस्टेबल पंकज,राजकर्मा पाण्डेय,रवीश, शीलेश,सतेंद्र,रोहित,राजन लाल,मनोज,दीक्षा,ललिता आदि शामिल है ।
