कानपुर । सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक आवश्यक बैठक संयोजक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में में हुई । जिसमें सरकार व्दारा घोषणा किये जाने के बाद भी पेंशनर्स को हेल्थ कार्ड एंव कैशलेश इलाज के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं । पेंशनर्स इसको लेकर काफी परेशान हो रहे हैं साथ सरकार व्दारा अभी पेंशनर्स को इलाजके लिए केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति नर्सिंग होम को चिन्हित कर घोषणा नहीं किया गया और न ही बजट़ आवंटित किया गया है । इससे पेंशनर्स में आक्रोष व्याप्त है ।
बैठक में गुलाबिया ने बताया कि आगामी 29-8-2022 को लखनऊ के दारूलशफा के कामन हाल में प्रदेश भर के पेंशनर्स प्रति निधि एकञ होकर आगामी रण-नीति पर विचार कर अन्य समस्याओं कोरोना काल में 18 माह का स्थगित किया गया मंहगाई भत्ता,पेंशन बढ़ोतरी,आयकर मुक्त पेंशन भुगतान करने आदि मांगों पर विचार किया जायेगा ।
बैठक मे बेनी सिंह सचान,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,अशोक कुमार मिश्रा,राकेश दीक्षित,रामहरख,वंशी कठेरिया,कृष्ण बहादुर सिंह,तारा चन्द्र,श्रीमती सरोज शर्मा,श्रीमती स्नेहलता लाल आदि अनेकों पेंशनरों ने भाग लिया ।
