कानपुर देहात । कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक शासन के आदेशों के विरुद्ध विगत तीन वर्षों से अवैध ढंग से पंचायत राज विभाग के कार्यालय में सम्बद्ध रहकर पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों की सरकारी पत्रावली के वेतन एंव अन्य सरकारी धन सम्बन्धी कार्यों का संचालन अवैध रूप से कर रहे हैं । जबकि सम्बद्ध कर्मचारी को विभाग में अनेकों लिपिक होने के महत्वपूर्ण कार्यों से दूर रखना चाहिए । क्योंकि सम्बद्ध कर्मचारी मूल विभाग का न होने के कारण अपना पल्ला झाड़ लेते हैं ।
उक्त आरोप उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय संयुक्त मंन्त्री रविन्द्र कुमार मधुर ने लगाते हुए कानपुर मण्डल के आयुक्त एंव जिलाधिकारी देहात को पत्र भेजकर मांग किया कि शासन के आदेशों का अनुपालन करवाकर अवैध रूप से सम्बद्ध लिपिक को हटाकर पंचायत राज का कार्य पंचायत कर्मचारियों से ही करवाया जाय ।
ताकि सरकार की छवि धूमिल न हो और यदि तत्काल सम्बद्धता को समाप्त नहीं किया गया तो महासंघ उप्र सरकार के मुख्यमंत्री को अवगत कराकर आन्दोलन करने पर विचार करना पड़ेगा ।
