कानपुर । जिला प्रशासन द्वारा लगातार बढ़ते यमुना नदी के जल स्तर पर पैनी नजर रखे है । इसके लिए 24 घण्टे अधिकारी/कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ।

जिलाधिकारी श्री विशाख जी,एसपी आऊटर श्री तेज स्वरूप सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस श्री हिमांशु गुप्ता,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री,उप जिलाधिकारी घाटमपुर श्री अमित कुमार ने आज घाटमपुर के गढ़ाथा गांव में बढ़े जल स्तर के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया । जहां यमुना नदी के जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है ।
उन्होंने समस्त गांव का नाव से निरीक्षण कर गांव के अन्दर ऊंचाई में रहने वाले लोगो से सम्वाद स्थापित किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घाटमपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि 24 घण्टे जल स्तर पर पैनी नजर रखी जाए जिसके लिए 24 घण्टे अधिकारी/कमर्चारियों की ड्यूटी लगाई जाए ।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से ग्रसित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार दवा का वितरण सुनिश्चित किया जाए ।
समस्त बाढ़ से पीड़ित लोगों को खाने पीने की कोई कमी न हो इसके लिए स्वच्छ पेयजल हेतु पाने के टैंकर से जलापूर्ति एवं सभी लोगो के खाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
उन्होंने कहा कि जो लोग प्राइवेट नाव से गांव के अंदर जा रहे है वे निर्धारित नाव के मानक के वजन के अनुसार ही उसमे बैठे जिसकी लगातार पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी किए जाने के निर्देश दिए ।
