– 01-01 हजार का जुर्माना भी लगाया,न देने पर 01 माह का अतिरिक्त कारावास ।
फतेहपुर । मॉनीटरिंग सेल जनपद फतेहपुर की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप आज अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट- 1,जनपद- फतेहपुर ने अभियुक्तगण को 08 वर्ष 02 माह का कठोर कारावास तथा प्रत्येक अभियुक्त को 01- 01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया ।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0 गण/पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को न्यायालय में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी । जिससे मा0 अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट-1,जनपद- फतेहपुर द्वारा थाना-कोतवाली नगर,जनपद- फतेहपुर में पंजीकृत एसटी नं0- 305/2014,मु0अ0सं0- 322/2014, धारा- 395 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण खाबिद पुत्र गोरा,सैदाब उर्फ सद्दाम पुत्र नूर मोहम्मद,मरजीन पुत्र अनवर, नि0गण- मकनपुर,थाना- बिल्हौर,जनपद- कानपुर नगर को उपरोक्त धाराओं में दोषसिद्ध करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को धारा 395 भादवि में 08 वर्ष,02 माह का कठोर कारावास की सजा एवं प्रत्येक अभियुक्तगण को 01-01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
अर्थदण्ड अदा न करने पर प्रत्येक अभियुक्तगण को 01 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतना होगा ।
उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
पुलिस टीम में निरीक्षक श्री बटेश्वर नाथ दुबे,प्रभारी मॉनिटरिंग सेल,जनपद फतेहपुर,उ0नि0 श्री रामप्रकाश तिवारी,उ0नि0 अशोक कुमार त्रिपाठी,मु0आ0 तीर्थ लाल,का0 हंसराज सिंह, म0का0 शिप्रा पाठक,का0 रोहित राजावत,मॉनीटरिंग सेल जनपद फतेहपुर,पैरोकार का0 संत कुमार थाना- कोतवाली नगर फतेहपुर शामिल रहे ।
