फतेहपुर,25 अगस्त । यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने पर ससुर खदेरी-2 नदी उफान पर है । जिसमें क्षेत्र के कई गाँव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं । खखरेरु कोट मार्ग के लगभग 30 गाँव का आवागमन बधित हो गया है ।
ससुर खदेरी नदी-2 का जायजा लेने खागा नायब तहसीलदार सिद्धान्त कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे और नाविकों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह नावों का संचालन सावधानी से करें और नावों में कम यात्रियों को बैठाए । जो नाविक सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
