कानपुर । आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में संयोजक बी एल गुलाबिया ई एस आई चिकित्सालय पाण्डु नगर के रिटायर्ड वरिष्ठ लिपिक श्री लालजी श्रीवास्तव जो हृदय रोग चिकित्सालय में अपना इलाज करवा रहे हैं ।
इलाज के चिकित्सा पूर्ति दावा विगत चार माहसे उर्सला चिकित्सालय में लाम्बित है को लेकर निदेशक डांस चिरंजीव राव से मिलकर उनको ज्ञापन देकर अवगत कराया कि पेंशनर्स के चिकित्सा पूर्ति दावा का समय सीमा निर्धारित किया जाय । जिससे पेंशनरों को इलाज करवाने में दिक्कत न हो ।
निदेशक ने बताया कि उक्त पेंशनर्स का चिकित्सा पूर्ति दावा को स्वीकृत किया जा जा चुका है और पेंशनर्स के साथ सदैव सहानुभूति किया जायेगा ।
