फतेहपुर । उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत माइक्रोइरीगेशन योजना के उपघटक पर ड्राॅप मोर क्राॅप अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति (डी0एल0आई0सी0) की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में गाॅधी सभागार कलेक्ट्रेट फतेहपुर में सम्पन्न हुई । उन्होंने ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत गत वर्ष के कार्यक्रमो की समीक्षा तथा वर्तमान वर्ष हेतु प्राप्त कार्यक्रमों का अनुमोदन कमेटी द्वारा प्रदान किया गया तथा लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया,जिला स्तरीय टास्क फोर्स के गठन पर चर्चा की गयी ।
वित्तीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना की स्वीकृति तथा कार्यक्रम/सामग्री के सत्यापन हेतु समिति गठित स्वीकृत पर चर्चा उपरान्त अनुमोदन प्रदान किया गया । योजनाओं के विस्तृत प्रचार-प्रसार हेतु रोस्टर बनाकर ग्राम पंचायत स्तर पर कृषक चैपाल,गोष्ठी कराये जाने का सुझाव दिया गया और निर्देशित किया गया कि प्रगतिशील कृषको के प्रक्षेत्रों पर भ्रमण कराते हुए लाभान्वित करें ।
उप कृषि निदेशक फतेहपुर द्वारा बैठक में सुझाव दिया गया कि स्प्रिंकलर की उपयोगिता दलहन/तिलहन जैसी फसलों में बहुत ही लाभकारी है । इस सिंचाई पद्धति से कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करायें तथा औद्यानिक फसलों में ड्रिप का प्रयोग अधिक से अधिक करायें ।
बैठक में प्रगतिशील कृषक श्री राहुल दुबे द्वारा मिनी स्प्रिंकलर द्वारा आलू एवं मूॅग की फसल करने से होने वाले लाभ एवं अपने अनुभवों को विस्तार से बताया गया ।
उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत प्रशिक्षणों एवं अन्य कृषक गोष्ठियों में इनके अनुभवों को अन्य कृषकों में जानकारी देने हेतु आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र,उप कृषि निदेशक,जिला कृषि अधिकारी,भूमि संरक्षण अधिकारी,वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर,प्रबन्धक,जिला अग्रहणी बैक फतेहपुर,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत,वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र,प्रगतिशील कृषक श्री राहुल दुबे,श्री शैलेन्द्र सिंह एवं श्री रमेश सिंह उपस्थित रहें ।
