फतेहपुर । देवमई विकासखंड के प्राथमिक विद्यालयों में शारदा अभियान टाॅय-टाॅय फुस्स है। अभी तक बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशों के बाद भी आज तक पूरे विकास खंड में केवल एक बच्चे की फीडिंग हुई है ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रमाण पत्र देने के उपरांत टीम बनाकर गहन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं । इस निर्देश के बाद कोई बच्चा किसी स्कूल में आउट ऑफ स्कूल निकलता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
यह जानकारी देते हुए बी ई ओ देवमई प्रवीण शुक्ला ने बताया कि शारदा अभियान के तहत डोर टू डोर सर्वे करके आउट आफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण करके इन बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार निर्देशित किए जाने के बाद भी देवमई ब्लॉक के अध्यापकों ने पूरे विकासखंड में मात्र 1 बच्चे की पोर्टल पर फील्डिंग कराया है ।
उन्होंने देवमई विकासखंड के सभी विद्यालयों के अध्यापकों को कल तक चिन्ही करण करके अधिकाधिक फीडिंग कराने या इस आशय का प्रमाण पत्र देने का काम करें । यदि निर्देशों के मुताबिक पालन नहीं किया गया तो माना जायेगा कि उनके विद्यालय में कोई बच्चा आउट ऑफ स्कूल नहीं है ।
