भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय रविवार को पांच दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे ।
नेपाल के उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बाल कृष्ण कार्की ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जनरल पांडे का स्वागत किया ।
आर्मी चीफ का ये आधिकारिक दौरा है, जिसमें वे नेपाल के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत करेंगे ।
वार्ता में अग्निपथ योजना के तहत नेपाल से गोरखाओं को भारतीय सेना में शामिल करने का मुद्दा भी उठने की संभावना है ।
Gen. Manoj Pande, #COAS begins 5 day trip to Nepal on invitation of the COAS, Nepali Army.
Lt Gen Bal Krishna Karki, Vice COAS of Nepali Army, received him at TIA Kathmandu this evening.#IndiaNepalFriendship @adgpi @MEAIndia
@thenepalesearmy @NAspokesperson pic.twitter.com/gV97g9SRbi— IndiaInNepal (@IndiaInNepal) September 4, 2022
सोमवार को काठमांडू में एक समारोह में जनरल पांडे को राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी नेपाल सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित करेंगी ।
नेपाल और भारत के सेना प्रमुख समय-समय पर ऐसी यात्राएं करते रहते हैं ।
दोनों सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की एक लंबी परंपरा रही है ।
