फतेहपुर । विकासखंड देवमई के बीआरसी सभागार में चल रहे शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय चरण का प्रशिक्षण आज संम्पन हुआ ।
शासन के आदेशों के क्रम में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान प्राप्त करने और कक्षा तीन तक के सभी बच्चों में पढ़ने लिखने व संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
कोरोना काल मे आयी शिक्षा की गिरावट आयी थी । जिसकी भरपाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 22 सप्ताह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जिसको निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणित में कौशल विकास हेतु प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों का प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है । तीसरे बैच में दो अलग-अलग रूमों में 100 शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू है ।
शिक्षकों के ग्रुप बनाकर उनको विषय आवंटित किए गए जिनपर बारी-बारी से सभी ग्रुप ने प्रस्तुतिकरण किया । शिक्षकों के लिए की गई भोजन की भी गुणवत्ता सराहनीय रही ।
प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला, ऐआरपी आलोक द्विवेदी,विजय द्विवेदी,ललित उमराव,सुनील गौतम,ललित कुमार ने बारी बारी से प्रशिक्षित किया ।
