फतेहपुर । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के नेतृत्व में 18 सितम्बर 2022 दिन रविवार को समय प्रातः 10.00 बजे से आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर किया जायेगा ।
जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा (आरर्बीट्रेशन) के निष्पादन वादों को अधिकाधिक निस्तारण किये जाने के लिए बैठक में उपस्थित समस्त फायनेंस कम्पनी के लीगल एडवाइजर को निर्देशित किया गया कि आगामी विशेष लोक अदालत में आप लोग अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतया निर्वहन करते हुये सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराने में न्यायालयों को सहयोग प्रदान करे जिससे आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों का अधिक से अधिक निस्तारण हो सके एवं विशेष लोक अदालत को सफल बनाया जा सके ।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी निर्देशित किया जाता है कि सभी अपर जिला एवं न्यायाधीश को नोटिसों को उपलब्ध करा दिया जाये तथा विशेष वाहकों के माध्यम से तामीला कराया जाना सुनिश्चित करे ।
संबंधित थानो के पैराकारो को निर्देशित किया जाये की वो नोटिसों को तामीला कराने के उपरान्त सही रिपोर्ट लगाकर न्यायालयो को प्रेषित करेंगे एवं जी.डी. में विशेष लोक अदालत तामिला दर्ज कराकर उसका अंकन करना भी सुनिश्चित करे ।
पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से विशेष लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है,साथ ही बकायादारों को यह भी अवगत कराया जा रहा है कि उनको विशेष लोक अदालत के दिवस में ब्याज में नियमानुसार छूट भी दी जायेंगी ।
अतः समस्त बकायादारों से अनुरोध है कि 18 सितम्बर 2022 को आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों जिला न्यायालय फतेहपुर में आकर सुलह समझौता के माध्यम से अपने वाद का निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत को लाभ उठाये ।
