लखनऊ । नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया ।
माननीय नगर विकास मंत्री श्री ए.के शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की । इस दौरान नगर विकास मंत्री श्री ए.के शर्मा ने प्रदेश के सभी 756 नगर निकायों की रैंकिंग कराने के निर्देश दिए हैं ।
उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को 2 अक्टूबर तक का समय दिया ।
कहा कि आने वाले दशहरा और दीपावली त्योहार से पहले गंदगी शब्द को ही उत्तर प्रदेश से दूर करना है । माननीय मंत्री जी ने कहा कि दो अक्टूबर से सभी नगर निकायों के किए गए कार्यों का परिक्षण किया जाएगा । निदेशालय से टीमें जाएंगी और उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग करेंगी । उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को समय पर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए ।
एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन एवं नगर विकास विभाग की निदेशक श्रीमती नेहा शर्मा जी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की ।
वहीं प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात जी ने प्रशिक्षण और कार्यक्षमता में गुणात्मक विकास पर जोर दिया । प्रमुख सचिव ने 3 सी (कॉम्पीटेंस,कॉलैबुरेशन एंड कंसीव) और 1 टी (टेक्नोलॉजी) का फार्मूला दिया ।
इस दौरान माननीय राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर गुरु जी,प्रमुख सचिव श्री अमृत अभिजात एवं निदेशक स्थानीय निकाय श्रीमती नेहा शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
कार्यशाला में कार्यशाला में 15वां वित्त आयोग से सम्बन्धित ऑपरेशनल गाइडलाइन्स,पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान उत्तर प्रदेश,शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं से लेकर स्वस्छ भारत मिशन-2.0 (अर्बन),अमृत 2.0 से सम्बन्धित ऑपरेशनल गाइडलाइन्स पर चर्चा की गई ।
इन डिटिजल प्लेटफार्म की हुई शुरुआत…..
कार्यशाला के दौरान माननीय मंत्री श्री एके शर्मा की तरफ से नगर विकास विभाग के चार नए डिजिटल प्लेटफार्म का शुभारंभ किया गया ।
इसमें,स्वच्छता टॉक्स एसबीएम यूपी टॉक्स नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है । इसके साथ ही,सुगम,ई वेतन और नगर सृजन योजना पोर्टल का उद्घाटन माननीय मंत्री जी की तरफ से किया गया ।
