फतेहपुर । आज वृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठा0 दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय,निर्माणाधीन 50 शैयायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय मेवली बुजुर्ग,निर्माणाधीन बालिका छात्रावास सहिली का औचक निरीक्षण किया ।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएनडीएस यूनिट-55 के अधिशाषी अभियंता से पूर्ण हो चुके व चल रहे निर्माण कार्यो की जानकारी बनाये गए नक्शे के अनुसार ली ।
उन्होंने कहा कि जो भवन पूर्ण हो चुके है उनमें नियमानुसार अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश दिए । इस दौरान लाइब्रेरी को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए,जो सामग्री आ चुकी है उसका इन्वेंट्री रजिस्टर बनाकर दर्ज किया जाये । प्रयोगशाला, लेक्चर हाल, छात्रावास को देखा ।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण,समयान्तर्गत निर्माण कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया,कोई भी स्टीमेट रिवाइज नही किया जाए ।

रु0 7.39 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था यू0पी0 पी0सी0एल0 द्वारा निर्माणाधीन 50 शैयायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय मेवली बुजुर्ग का स्थलीय जायजा लिया ।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए,कार्यदायी संस्था से पूरे प्लान की जानकारी ली गयी । निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति को देखा और पाया कि 62 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है शेष कार्य मे प्रगति लाकर समयान्तर्गत,गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए ।
निर्माण कार्य बनाये गए नक्शे के अनुसार ही कराये जाय ।
रु0 1.70 करोड़ की लागत से कार्यदायी संस्था यू0पी0 आर0एन0एस0एस0 द्वारा निर्माणाधीन बालिका छात्रावास सहिली का निरीक्षण किया ।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय से पूरा कराया जाय ।निर्माण कार्य मे रिवाइज स्टीमेट नही दिया जाएगा । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहिली के प्रधानाचार्या द्वारा छात्रावास में बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के लिए अनुरोध किया ।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि जमीन का सीमांकन करते हुए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में शिथिलता/लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी । निर्माण कार्य मे गुणवत्ता,मानक व समय का ध्यान रखते हुए कार्य कराये जाय ।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जोगेन्द्र सिंह यादव,जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0 वर्मा सहित कार्यदायी संस्थाएं व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे ।
