फतेहपुर । परियोजना कार्यालय एवं सीमैट प्रयागराज के संयुक्त निर्देशन में डायट फतेहपुर में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं कों मजबूत आधार प्रदान करने हेतु टी0एल0एम0 निर्माण कार्यशाला का आयोजन उपनिदेशक/ प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय कार्यशाला का प्रथम फेज 6 से 8 सितंबर 2022 तक संचालित की गयी ।
प्राचार्य सर ने कहा कि बच्चे हमारे केंद्र में होते है । इसलिये हमें उनके अनुसार टी0एल0एम0 से पढ़ाना चाहिए । छोटे बच्चो कों ब्याख्यान विधि उतना उपयोगी नहीं होता है । जितना की स्वयं टी0एल0एम0 निर्माण करके उनके रूचि के अनुसार पढ़ाया जाये ।
प्रशिक्षण प्रभारी विनय मिश्र ने बताया कि टी0एल0एम0 का प्रयोग पूर्व प्राथमिक विद्यालयों की क्रियाशीलता के लिए आवश्यक है ।
जिला स्तरीय संदर्भदाता के रूप में डॉ0 सुनील कुमार तिवारी, गीता यादव के निर्देशन में सफल हुआ ।
प्रतिभागियों ने रोलप्ले,ध्वनि पहचानो और नाम बताओ,फुर्र खेल विधि,तुकांत शब्द,भाषा बोर्ड,संख्या ज्ञान,आइस ब्रेकर खेल,लोगोग्राफीक,स्टोरी कार्ड सहित अन्य टी0एल0एम0 का निर्माण किया गया ।
कार्यशाला समापन में जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने सभी टी0 एल0 एम0 कों बारीकी से अवलोकित किया और सराहना किया ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा,वरिष्ठ डायट प्रवक्ता आरती गुप्ता,प्रवक्ता अंतिमा,डाली सिँह,वीणा,के0पी0 सिंह,दिनेश कुमार,रमेश कुमार सोनकर,संजीव सिंह,डी0 सी0 ट्रेनिंग अशोक त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
