बिन्दकी/फतेहपुर । घरेलू विवाद के चलते महिला को उसके जेठ तथा भतीजे ने मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत किया पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के निकट फतेहपुर से बिंदकी आ रही महिला उर्मिला देवी पत्नी बबलू सोनकर के साथ बुधवार की देर रात को उसके जेठ कल्लू सोनकर तथा भतीजे धर्मेंद्र सोनकर ने मारपीट कर घायल कर दिया ।
पीड़ित महिला उर्मिला देवी सोनकर रात को ही पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत किया ।
जिसमें कहा कि दोनों लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया ।
पुलिस ने इस मामले में घायल महिला का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में कराया गया । आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
