कानपुर । सेवायोजन कार्यालय कानपुर में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया ।
इस मेले का शुभारंभ श्री आर.एस. भारतीय उपनिदेशक सेवायोजन कानपुर एवं लखनऊ मंडल के द्वारा किया गया ।
उक्त मेले में लगभग 258 अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को श्री आर एस भारतीय उपनिदेशक सेवायोजन के द्वारा नियुक्त पत्र वितरित किए गए चयनित अभ्यर्थियों में लेयान ग्लोबल लिमिटेड कानपुर-09 साइन सर्विस ग्रुप -32 कामधेनु कैटल फीड्स -17 तिकोना इन्फिनेट -06 एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस-13 शामिल रहे ।
