लखनऊ । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं आईना के संयुक्त सचिव गिरीश खरे का जन्मदिन आज बड़ी धूमधाम से उनके लखनऊ स्थिति उनके गोमती नगर विस्तार सेक्टर 7 स्थित रेवती ए अपार्टमेंट के 19वें तल पर मनाया गया ।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आवास पर केक काटकर जन्मदिन पर अपने अग्रजों से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
इस अवसर पर श्री खरे के बड़े भाई श्री अशोक कुमार खरे एवं उनकी भाभी श्रीमती किरन खरे ने श्री गिरीश खरे को केक खिलाकर आशीर्वाद दिया ।
श्री गिरीश खरे की पत्नी श्रीमती माला खरे,पुत्र श्री अंकुर खरे,बहू श्रीमती मनीषा खरे एवं पौत्र मास्टर प्रतीश खरे ने भी प्रदेश अध्यक्ष को केक खिलाकर खुशियां साझा की ।
आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० मोहम्मद कामरान,राष्ट्रीय सचिव अजय वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह,उपाध्यक्ष अनिल तिवारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री आलोक निगम ने गिरीश खरे को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया ।
जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ० के०एम० त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया कीर्ति कुमार शुक्ला,रवीन्द्र त्रिपाठी संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष पी०एन०शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर व जय प्रकाश तिवारी एवं स्थानीय नागरिकों एवं विशिष्ट व्यक्तियों ने श्री खरे को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं । आईना एवं जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि श्री गिरीश खरे एक मृदुभाषी,व्यवहार कुशल व समर्पित पत्रकार हैं । इनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्ष से भी अधिक समय का योगदान दिया है जो एक रिकॉर्ड है ।
श्री गिरीश खरे ने सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव पत्रकार समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहेंगे ।
