फतेहपुर । विकास खंड देवमई के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर की शिक्षक टीम की सहभागिता से प्रधानाध्यापिका की उपलब्धि से प्रसन्न होकर गांव की बेटी श्रीमती माधवी सिंह ने विद्यालय के पुस्तकालय हेतु फर्नीचर दान किया । इससे पूर्व भी वह मिशन शक्ति के कार्यों से प्रभावित होकर विद्यालय को ग्रीन बोर्ड दे चुकी हैं ।
अभी कुछ दिन ही पहले पूर्व प्रधान श्री राजेंद्र पटेल ने विद्यालय में शैक्षिक संवर्धन हेतु प्रोजेक्टर दान किया था। पुस्तकालय में फर्नीचर को देखकर के बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी । अब बच्चे पुस्तकालय में आराम से बैठ कर पढ़ सकेंगे । हर किताब उनकी पहुंच में होगी ।
प्रधानाध्यापिका गीता यादव सहित विद्यालय परिवार ने श्रीमती माधवी सिंह व श्री राजेंद्र पटेल का हार्दिक आभार व्यक्त किया है ।
