फतेहपुर ।बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । मृतक किशोरी सिद्धेश्वर माध्यमिक विद्यालय गोपाल पुर की कक्षा दसवीं की छात्रा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी रामरतन पाल की बड़ी बेटी नीशू उम्र 14 वर्ष ने आज अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । किशोरी का पिता राम रतन अपनी पत्नी मंजू के साथ आज सुबह खेतो में पानी लगाने गए था । उनकी मंझली बेटी नैंसी व छोटी बेटी अंकिता भी साथ में गई थी । बड़ी बेटी नीशू घर मे खाना पकाने के लिए रुकी थी । राम रतन व मंजू जब खेतों से घर वापस आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है । जब दरवाजा नहीं खुला तो छत पर चढ़कर देखा कि घर के आंगन में लगे जाल पर नीशू ने साड़ी का फंदा लगा आत्महत्या कर लिया है । परिजनों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे में लटका रही नीशू को नीचे उतारा ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
