फतेहपुर । कल 10 सितम्बर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य फतेहपुर आकर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ।
यह जानकारी देते हुए श्री प्रवीण कुमार वर्मा निजी सचिव,उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन ने अवगत कराया है कि-उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद फतेहपुर में भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल 10 सितम्बर को अपराह्न 03:55 बजे पूज्य स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज के आश्रम ओमघाट, भिटौरा फतेहपुर आएंगे ।
इसके बाद अपराह्न 04:55 बजे पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस, जी0टी0 रोड, फतेहपुर आएंगे ।
अगले दिन 11 सितम्बर को प्रातः 09:30 बजे पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस,जी0टी0 रोड,फतेहपुर में पार्टी पदाधिकारियों/ जन प्रतिनिधियो के साथ बैठक एवं कार्यकर्ताओ के साथ संवाद स्थापित करेंगे । इसी दिन प्रातः 10:35 बजे सम्राट अशोक तिराहा,वी0आई0पी0 रोड मण्डप गेस्ट हाउस के सामने फतेहपुर चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य सामाजिक संस्थान के सामने,सम्राट अशोक की मूर्ति का अनावरण करेंगे ।
10:55 बजे विकास भवन सभागार फतेहपुर में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक तदोपरांत जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक तदोपरांत मध्यान्ह 12:00 बजे जनपद के समस्त सम्मानित प्रिन्ट,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओ के साथ प्रेस वार्ता करेंगे ।
12:35 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहपुर तदोपरांत हसना पुरसानी में अमृत सरोवर का निरीक्षण,चौपाल,51 मनरेगा पार्क का लोकार्पण तथा शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओ के लाभार्थियों के उपकरण/स्वीकृति पत्र आदि का वितरण तदोपरांत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पंजीरी प्लांट,कोराई,ब्लॉक तेलियानी का निरीक्षण करेंगे ।
02:40 बजे हेलीपैड,ठाकुर युगराज सिंह कालेज शांतिनगर फतेहपुर से राजकीय हेलिकॉप्टर द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे ।
