फतेहपुर । एक अबोध दुधमुंहे बच्चे सहित दो जरुरतमंद मरीजों को सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने रक्तदान किया ।
जानकारी के अनुसार एमरजेंसी केस में अश्विन पुत्र मंगल निवासी देवीगंज सैदाबाद फतेहपुर का बच्चा जिले के प्राइवेट अस्पताल चान्दनी चाइल्ड मेटरनिटी अस्पताल में भर्ती है । बच्चे को रक्त की कमी है । जिस कारण डॉक्टर ने बच्चे को 100 एमल ए पॉजिटिव रक्त की अवश्यकता बताई । जिसकी जानकारी मरीज के पिता ने टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी को दी । जानकारी होते ही केस की जांच कर केस की जानकारी ग्रुप में साझा की ग्रुप में संदेश देखते ही सावन गुप्ता ने कहा मेरे दोस्त शाहिद का रक्त समूह ए पॉजिटिव है और वो रक्तदान करना चाहते है और सावन गुप्ता तुरंत अपने दोस्त शाहिद जो कि लोधीगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास रहते है । तुरन्त उनको ले के श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष पहुचे वही शाहिद ने बच्चे अश्विन के लिए रक्तदान किया ।
वही दूसरे केस में मरीज पूनम देवी पत्नी कुंदन निवासी बैरागी पुरवा खागा फतेहपुर है जो राम रत्न अस्पताल में भर्ती है ।मरीज पूनम के लिए श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष में विक्की ओबराय जो कि आवास विकास में रहते है । मरीज पूनम के लिए अपना ओ पॉजिटिव रक्त का रक्तदान किया और जिला अस्पताल में भर्ती संगीता देवी पत्नी बछराज निवासी ग्राम दौलतपुर पोस्ट रेवाड़ी जिला फतेहपुर है मरीज को रक्त की कमी कारण जिला अस्पताल में भर्ती है मरीज संगीता के लिए अश्विन के पिता मंगल ने जिला अस्पताल रक्तकोष में रक्तदान किया ।
इस मौके में गुरमीत सिंह,सावन गुप्ता,बबलू,श्याम ब्लड बैंक से प्रवीण प्रसून,कुलदीप,चंद्रबाला,कंचन व मरीज के तीमारदार रितेश,कुंदन व मंगल उपस्थित रहे ।
