फतेहपुर । शिक्षा विभाग के विकसित किए गए पोर्टल में मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की फीडिंग की जाएगी ।
यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के पत्रांक 1009 दिनांक 20 जुलाई 2022 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार मदरसा स्कूल शिक्षा प्रबन्धन सूचना प्रणाली पोर्टल विकसित किया गया है । जिस पर जनपद समस्त (मान्यता प्राप्त/गैर मान्यता प्राप्त) मदरसों की सूचना फीड/दर्ज की जानी है । इस कार्य के पायलट प्रोजेक्ट हेतु उ० प्र० राज्य को चुना गया है । जिसके क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी नामित किया गया है ।
अतः पोर्टल पर मदरसों के डाटा फीडिंग हेतु प्रबन्धक/ प्रधानाचार्य जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन,कमरा न0-5 एवं 6 फतेहपुर से सम्पर्क कर डाटा भरने हेतु प्रारूप एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
