जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद कस्बे के मां अष्टभुजी (पाताली देवी) मंदिर में आयोजित जागरण में हजारों की तादात में उमड़ी श्रद्धालु भक्तों की भीड़ ने मां की पूजा अर्चना कर उनके चरणों में माथा टेक कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया । मां के जागरण में भजन सुनकर भक्तजन श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे ।
प्रत्येक वर्षों की भांति भादो मास के आखरी शुक्रवार को नोनारा ग्रामवासी अपनी कुलदेवी पाताली देवी की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही ट्रैक्टर ट्राली चार पहिया व दोपहिया वाहनों से मंदिर परिसर पहुंचकर वेद मंत्रों के बीच यज्ञ वेदी में आहुतियां दी तथा अपनी इष्ट देवी की पूजा अर्चना कर उनके चरणों में माथा टेक कर गांव तथा क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की ।
इस मौक आयोजित ज्योति जागरण पार्टी कानपुर के कलाकारों दिव्यांशी तिवारी द्वारा गाए गए मां के भजन अपना सिर झुका लो मैया के चरणों में सहित बालाजी भगवान गजानन के भजन सुनाकर वहां मौजूद पुरुष महिलाओं व बच्चे तालियां बजाकर झूमने को मजबूर कर दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा आयोजित भंडारे में देर शाम तक हजारों भक्तों प्रसाद छटा ।
इस मौके पर नागेन्द्र उत्तम मनोज उत्तम राजेश उत्तम कुलदीप इंदल ग्राम प्रधान राम सिंह उत्तम संजय उत्तम भोला अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे ।
