बिन्दकी/फतेहपुर । पिछले दिनों यमुना में आई बाढ़ के कारण गांव में पानी भर गया था ।जिसके चलते कई लोगों के घर ढह गए थे । इस मामले में 9 पीड़ितों में प्रत्येक को 3200 रुपए का अनुदान दिया गया । जिसके चलते विधायक द्वारा बाढ़ सहायता प्रमाण पत्र दिए गए ।

आज शुक्रवार को बिन्दकी तहसील के उपजिलाधिकारी कार्यालय में जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बाढ़ से पीड़ित 9 लोगों को बाढ़ सहायता प्रमाण पत्र दिए ।
बताते चलें कि पिछले दिनों यमुना नदी में बाढ़ आ गई थी । जिसके चलते निकटवर्ती गांव जहानाबाद क्षेत्र के परसेढ़ा में पानी भर गया था और 9 लोगों के घर गिर गए थे ।
देवी आपदा को लेकर पीड़ितों को अनुदान दिया गया इसी के चलते सभी पीड़ितों को ₹3200 अलग-अलग दिए गए ।
इस मौके पर पूर्व मंत्री वर्तमान जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार जनता के हितों के लिए और सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं ।
उसी क्रम में बाढ़ पीड़ितों को अनुदान देने का काम किया गया है । अनुदान के सहायता प्रमाण पत्र पीड़ितों को दिए गए हैं ।
