कानपुर । श्रमिक-दिवस पर उ प्र सरकार के मुख्यमंत्री जी व्दारा पेंशनर्स के सेवानिवृत्त के ही दिन पेंशन आदि समस्त भुगतान किये जाने को लेकर ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ कर यह घोषणा किया था कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उसी उसका समस्त भुगतान कर दिया जायेगा । पेंशनर्स को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे । किन्तु आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में विगत नौ माह पूर्व से लेकर अभी तक चार महिला कर्मी सेवानिवृत्त हो चुकी है ।
लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की उदासीनता के कारण मुख्यमंत्री जी की ई-पेशन प्रणाली का पोर्टल पूरी तरह ध्वस्त हो गया है । सेवानिवृत्त महिला कर्मी कार्यालय के चक्कर लगाकर ग्रस्त खाकर गिर-गिर पड़ रही है । बैठक में राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट,पूर्व पूर्ति खाघ निरीक्षक ने बताया कि सी एम् ओ कार्यालय में पेंशनर्स के इलाज के चिकित्सा बिलों के भुगतान में समय से बिल को पास न करने से इलाज में पेंशनर्स को व्यापक परेशानी हो है ।
आक्रोशित पेंशनर्स ने निर्णय लिया है कि आगामी 12 सितम्बर को पेंशनर्स जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विस्तृत रूप से अवगत कराकर समय सीमा निर्धारित करने की मांग करेगा । बैठक में बी एल गुलाबिया,संयोजक बेनी सिंह सचान,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,अशोक कुमार मिश्रा,सुरेश कुमार अग्रवाल, शिवकुमार,कृष्ण बहादुर सिंह,ताराचन्द्र,वंशी कठेरिया,हरि राम सिंह राजू बाजपेई,राजेश खन्ना,शिव नाथ गुप्ता,राम हरख, सरोज शर्मा,शाशी देवी शर्मा,रविन्द्र कुमार मधुर कमल टण्डन आदि पेशनर्स उपस्थिति थे ।
