कानपुर । आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने एचबीटीयू विकास नगर में श्री दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की ।
परिषद अध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु मुख्य सचिव से अनुरोध किया । जिस पर मुख्य सचिव ने समस्याओं का समाधान शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में आरटीओ कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्याम करन यादव सम्मिलित रहे ।
