कानपुर । शराब के नकली बारकोड, बोतल के ढक्कन बनाने वाले एक अभियुक्त को करीब एक करोड़ 10 लाख के माल के साथ जनपद कानपुर आउटर के थाना महाराजपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने दिल्ली से दबोचा है । गिरोह के अन्य सदस्यों को पुलिस ने मार्च माह में गिरफ्तार किया था । तब से यह यह अभियुक्त फरार चल रहा था और मुकदमे में वांछित था ।
कानपुर आउटर के पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये विशेष निर्देश दिए और साथ ही 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था ।
थाना महाराजपुर कानपुर आउटर में अभियुक्त राजीव कुमार गुप्ता पुत्र रामबहादुर निवासी सुजौली थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर को दिनांक 25.03.2022 को गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्तगण 01. वीरेन्द्र कुमार राय पुत्र श्री राय निवासी 136 गली नं0 -4 पंजाबी बस्ती घाटी रोड थाना आनन्द पर्वत दिल्ली 02. मुकेश कुमार मित्तल पुत्र पुष्कर राज मित्तल निवासी बीएच 74 ईस्ट शालीमार बाग़ थाना शालीमार बाग़ दिल्ली 3. अशोक कुमार पुत्र स्व0 रामस्वरूप सिंह निवासी ए 471 शास्त्री नगर दिल्ली को 28 मार्च.2022 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था । जिनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की कीमत के कूट रचित बारकोड एवं विभिन्न ब्राण्डों के शराब के ढक्कन एवं ढक्कन एवं बारकोड्स बनाने वाले उपकरण/मशीने को बरामद किया गया था ।
नकली ढक्कन व बारकोडस का प्रयोग नकली शराब बनाकर बोतलों में सही के रूप में पैकिंग करने में करते थे । उसी समय से अभियुक्त राजेश जायसवाल वांछित चल रहा था एवं पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह द्वारा राजेश जयसवाल पर 20000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था । इस मुकदमे में भागे हुए अभियुक्त राजेश जायसवाल की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीमों का गठन किया गया ।
अभियुक्त राजेश जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर गठित टीम तथा सर्विलांस टीम द्वारा अभियुक्त की लोकेशन को ट्रैस किया गया जिसकी लोकेशन ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 16 C गौर सिटी 2 स्थित होटल केपिटल इन के पास की प्राप्त होने पर पुलिस टीम तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त राजेश जयसवाल पुत्र स्व0 रामनारायण जयसवाल मूल निवासी ग्राम कोछा थाना ठीकापुर जिला अयोध्या उ0प्र0 हाल निवासी 236 कांठ का पुल अम्बेडकर नगर थाना जूही व 115 LIG केशव नगर केनाल पटरी थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र 42 वर्ष को ताज हाइवे रोड के पास होटल केपिटल इन से करीब 70 मीटर दूरी पर गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त राजेश जयसवाल द्वारा बताया कि मैं दिल्ली स्थित न्यू मण्डौली फैक्ट्री एरिया प्रेम नगर चौराहा के पास सुरेश खटुआ की फैक्ट्री से शराब की बोतलों के नकली ढक्कन आर्डर पर बनवाकर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की आबकारी की दुकानों के मालिक व सेल्समैन को सप्लाई करता हूं । अभियुक्त की निशांदेही पर न्यू मण्डौली प्रेम नगर चौराहे के पास स्थित फैक्ट्री से कूच रचित नकली ढक्कन के 30 बड़े कार्टून एवं 28 बोरी (बासर ढक्कन) बरामद किए गये तथा बासर बनाने की फैक्ट्री में लगी जमीन में फिटेड भारी भरकम मशीनों को सील किया गया । बरामद माल व मशीनों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये है । जिसको कब्जा पुलिस में लिया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है । अभियुक्त के पास से 30 कार्टून नकली ढक्कन (शराब की बोतलों के),28 बोरी बासर (ढक्कन), नकली ढक्कन बनाने की मशीने ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना महाराजपुर
सतीश राठौर प्रभारी निरीक्षक महाराजपुर उ0नि0 विजय प्रताप सिंह चौहान,उ0नि0 योगेन्द्र सिंह,उ0नि0 पवन कुमार तिवारी उ0नि0 पंकज सिंह,हे0का0 बृजपाल सिंह (स्वाट टीम),का0 अमरदीप (स्वाट टीम),का0 राकेश कुमार,का0 भूपेन्द्र सिंह डांगी,का0 लवकुश,उ0नि0 रवि दीक्षित,उ0नि0 घनश्याम लवानिया शामिल ।
