– थाना दिवस में प्राप्त 11 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण ।
फतेहपुर । डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना हुसैनगंज में जनसमस्याएं सुनी ।
थाना हुसैनगंज में 11 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमे से 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया ।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से द्वितीय शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना हुसैनगंज में पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये ।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये । उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे ।
पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया ।
उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, सम्बन्धित थाना के थानाध्यक्ष तथा पुलिस कर्मी,राजस्व कर्मी आदि उपस्थित रहे ।
