फतेहपुर । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने भाग लिया ।
वहीं बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने किया । इस दौरान अपने संबोधन में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा की नगर निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ लगना है । मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जुड़वाने के लिए वार्ड वाइज कार्यकर्ता सक्रिय होकर ऐसे युवाओं का चिन्हाकन करके उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करें । इसके साथ ही उन्होंने कहा वार्ड में जो भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय लोग हैं तथा जो भी जिला पदाधिकारी हैं उनको साथ लेकर वार्ड कमेटियों की बैठकें आयोजित की जाए ताकि नगर निकाय चुनाव को जीता जा सके ।
इस दौरान 13,14 व 15 सितंबर को मंडलों में बैठकें आयोजित करने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिए । इसके साथी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाए जाने पर भी चर्चा किया तो वही जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने अपने संबोधन में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री को आश्वस्त किया कि जिस तरीके से पंचायत चुनाव,जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव,विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ा है ।वैसे ही नगर निकाय चुनाव में भी सभी की सहभागिता होगी और अच्छे परिणाम आएंगे इसके साथी सेवा पखवाड़ा मनाए जाने पर भी अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई और उसे पूरे शिद्दत के साथ मनाने पर रणनीति बनाई गई । इस अवसर पर जिला प्रभारी राम किशोर साहू,खागा विधायक खागा विधायक कृष्णा पासवान,अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता,बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक हुसैनगंज राणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,नगर निकाय संयोजक रविंद्र पाल सिंह,सह संयोजक नीरज बाजपेई,जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,पुष्पराज पटेल,नीरज सिंह,उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम,अर्चना त्रिपाठी,कुलदीप सिंह भदोरिया, मनोज मिश्रा,सुशीला मौर्य,विजय लक्ष्मी साहू,मंजू शुक्ला,रेखा मिश्रा,विवेक श्रीवास्तव,प्रवीण सिंह,मधुराज विश्वकर्मा,अभिजीत भारती,राम प्रताप सिंह गौतम,पुष्पा पासवान,डॉ० शिव प्रसाद त्रिपाठी,गायत्री सिंह,रमाकांत वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
