बिन्दकी/फतेहपुर । बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ।
यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नगर के तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी के कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रमाण पत्र देते हुए कहा ।



उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कि जिन लोगों के भी बाढ़ के चलते आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से घर गिर गए हैं । उनकी गृहस्थी का नुकसान हुआ है । उन सभी लोगों को सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण चांदपुर क्षेत्र के दपसौरा परसेढ़ा व गंगौली गांव के लोगों का नुकसान हुआ था इसी के चलते सहायता प्रदान की जा रही है ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बताया कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित के खाते में 32 सौ रुपए सीधे खाते में जाएंगे ।
इसी सहायता राशि के प्रमाण पत्र बाढ़ पीड़ितों को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा दिए गए हैं ।
