फतेहपुर । खेत में काम करने गए किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया । जिसके चलते किसान की मौत हो गई । जीवित रहने की आशा पर परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी जगतपाल उम्र 61 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ शनिवार को खेतों में काम करने गए थे । तभी काम करते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया । जिसके चलते उनकी मौत हो गई ।
परिजनों को जानकारी हुई तो जीवित रहने की आशा पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी की लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
किसान की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर थाना कल्याणपुर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और किसान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
