फतेहपुर । घरेलू कलह के चलते किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी ।परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया ।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है और किशोर द्वारा की गई आत्महत्या के बारे में लोगों से पूछताछ कर रही है ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में शुक्रवार की रात को अरविंद उम्र 16 वर्ष पुत्र रामबरन पासवान ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी ।
शनिवार की सुबह किशोर घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
इस मामले में सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या कर लिया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है किशोर द्वारा किस कारण से आत्महत्या की गई है इसके लिए लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल की जा रही है । वहीं किशोर की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मचा रहा ।
