फतेहपुर । अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उ0प्र0 शासन के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने अवगत कराया है कि विद्युत सम्बन्धी समस्याओं हेतु “समाधान सप्ताह” 12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जनपद के समस्त 33/11 के0वी0 के उपकेन्द्रों अथवा निकटतम बिलिंग केन्द्रों पर शिविर के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा ।
विद्युत सम्बन्धी “समाधान सप्ताह” कहां-कहां
12 सितम्बर से 19 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक।सभी 33/11 के०वी० के उपकेन्द्रों पर अथवा निकटतम बिलिंग केन्द्र पर ।हर क्षेत्र में कार्यक्रम के स्थल का पूर्व प्रचार करना हो ।
उपकेन्द्र के अधीन आने वाले सभी राजस्व गाँव/ग्राम पंचायत को एक टाइम टेबल बनाकर 01 सप्ताह के अन्दर आच्छादित करना है ।
किन कार्यों को लेना है ।
विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करनाएवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण ।
कनेक्शन/लोड बढ़ाने या मीटर लगानेके निवेदन पर त्वरित कार्यवाही ।
सभी प्रकार के विद्युत संयोजनों (कनेक्शन) से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाना ।
ट्रान्सफार्मर,फीडर,लोड/वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं के निवेदन,जिसमें त्वरित एक समाधान संभव है ।
घटित होने वाली विद्युत दुर्घटना के कारण होने वाली जानहानि से सम्बन्धित मुआवजा एवं ऐसी समस्याओं को नगण्य किये जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही ।
विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/क्षति ग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य ।
अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से सम्बन्धित निवेदनों एवं सुझाओं पर विचार/कार्यवाही ।
कहां मिलेगी सुविधा
समाधान सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह से सायं तक शिविर के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय अवर अभियन्ताओं की होगी एवं उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा अपने दिशा निर्देशन में यह कार्य किया जायेगा । इसकी मानिटरिंग मण्डल स्तर पर मुख्य अभियन्ता (वि०), जनपद स्तर पर अधीक्षण अभियंता,खण्ड स्तर पर अधिशाषी अभियन्ता द्वारा किया जायेगा ।
विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु"समाधान सप्ताह" 12 से 19 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 08 से रात्रि 08 बजे तक समस्त 33/11 के0वी0 के उपकेन्द्रों अथवा निकटतम बिलिंग केन्द्रों पर शिविर आयोजित किया जाएगा। pic.twitter.com/J3UVTePeZh
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) September 9, 2022
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यालय एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों के बीच मानिटरिंग के लिये जिम्मेदारी तय की जायेगी।क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा एवं किस गाँव के लोगों को सप्ताह के किस दिन आना है इसकी समय सारीणी जन सामान्य को उपलब्ध करायी जायेगी । सम्बन्धित क्षेत्र के मा० ग्राम प्रधान/वार्ड सभासद से सम्पर्क स्थापित करके आयोजित होने वाले शिविर के लिये ग्राम जनों को जानकारी देने हेतु निवेदन किया जायेगा ।
शिविर आयोजन से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी मा० सांसद, मा० विधायक,मा० जिला पंचायत,मा0 ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को दी जायेगी ।
