जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कलाना लहुरी सराय अमौली रोड के बीच बीती देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से जंगली मवेशी की मौत हो गई । जब सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तभी रोड में वहां जंगली मवेशी (लकड़बग्घा) को मृत देख ग्रामीणों में दहशत छा गई ।
वहीं ग्रामीण मृत मवेशी के अन्य साथियों की तलाश में जुटे देखे गए । जंगली मवेशी को देख क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी ।
