फतेहपुर जनपद के अंतर्गत जाफरगंज थाना क्षेत्र के यमुना नदी बिंदौर घाट में नयागंज निवासी प्रदीप कुमार निषाद गणपति विसर्जन के दौरान कूदकर नदी में नहाने लगा । उसी वक्त वह डूबने लगा तो मौजूद लोगों ने कूदकर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन जाफरगंज स्थित पीएचसी अस्पताल ले गए । जहां चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया ।
