जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद कस्बा में बीते दिन शुक्रवार को मां अष्टभुजी पाताली देवी मंदिर में मेला देखने आए कानपुर नगर के मोहल्ला दामोदर नगर निवासी शुभम शर्मा पुत्र विनय शर्मा बाइक संख्या यूपी 78 डीक्यू 2602 लेकर आया था । मेला परिसर के समीप बाइक खड़ी करके मंदिर दर्शन करने के दौरान उसकी अज्ञात चोरों ने बाइक पार कर दिया । जिसकी काफी तलाश बाद भी बाइक ना मिलने से पुलिस को सूचना दी ।
