रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
– इंगलैंड की महारानी एलिजाबेथ के शोक में उपमुख्यमंत्री नहीं करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण ।

फतेहपुर । उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद फतेहपुर में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत दिन शनिवार को पूज्य स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज के आश्रम ओमघाट,भिटौरा,फतेहपुर में भगवान शिवजी जी की पूजा अर्चना कर आरती की,तदोपरांत मंत्री ने ओम घाट में बने हाल में जनसामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज जी के आशीर्वाद से प्रदेश में पुनः दूसरी बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आयी है । सरकार का प्रयास है कि जनता के समस्याओ का निराकरण हेतु सरकार दृढ़ संकल्पित है । आज 11 सितम्बर 2022 को अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी आप लोगो द्वारा इतनी रात्रि तक इंतजार किया है कि लिए मैं बहुत खुश हूं । स्वामी जी का हृदय से सम्मान करता हु के द्वारा समाज को नई दिशा दी है और यहाँ (ओम घाट) का स्वरूप बदल दिया है ।
उन्होंने आये हुए लोगो को बारम्बार अभिनदंन किया । उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ का कल (रविवार) को शोक होने के कारण जिले में लोकार्पण/शिलान्यास नही होगा । यह कार्य बाद में मेरे द्वारा समपन्न होंगे ।
इस मौके पर विधायक जहानाबाद श्री राजेन्द्र सिंह पटेल, अयाह शाह श्री विकास गुप्ता,खागा विधायक श्रीमती क्रष्णा पासवान,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभय प्रताप सिंह,पूर्व विधायक श्री करन सिंह पटेल,ब्लॉक प्रमुख,जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति,पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश,अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री विनय कुमार पाठक,वनाधिकारी श्री रामानुज त्रिपाठी,जिला सूचना अधिकारी श्री आर0एस0 वर्मा सहित ग्राम प्रधान व अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
