कानपुर । सरसौल स्टेशन स्थित शंकरानन्द महाविद्यालय मेंआज स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
शनिवार को शंकरानन्द महाविद्यालय में प्रदेश के छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित फ्री टैबलेट, स्मार्टफोन योजना 2022 के अंतर्गत बीए,बीएससी फाइनल वर्ष की छात्र-छात्राओं को फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन वितरित किए गए ।

स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं ने योगी को कहा”थैंक्स” । मुख्य अतिथि के रूप में आई सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजयरत्ना सिंह तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन कहा कि छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन के जरिए तकनीकी से जुड़कर अपनी शिक्षा विभिन्न आयामों व देश दुनिया की तमाम खबरों से जुड सकें ।
वही
छात्रा सुनीत स्मार्टफोन मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया ।
वहीं शिवांगी ने कहा कि जो स्मार्टफोन मिला है वो काफी अच्छा और अधिक फीचर्स वाला भी है । उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया ।
कार्यक्रम में सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजयरत्ना,रोहित सिंह ,ममता श्रीवास्तव प्राचार्य शंकरानन्द महाविद्यालय, विनय मिश्रा भाजपा जिला मंत्री,अवधेश वर्मा,अनुज उत्तम,आशीष वर्मा, सब्बीर अली अल्प संख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष,विनय प्रताप सिंह प्रबंधक सुरजन सिंह इंटर कॉलेज,कमलेश द्विवेदी,अजय प्रताप सिंह,आदित्य त्रिवेदी,हिमांशु दीक्षित,हरिओम दीक्षित, सोनू,दीपक दीक्षित,अमन सिंह चौहान,अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
