कानपुर । कानपुर नगर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर के द्वारा संचालित नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता चन्द्र शेखर आजाद प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कानपुर में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के पंचम दिवस पर हनुमान चालीसा एवं गंगा स्तुति से शुरुआत की गई ।

प्रथम सत्र में गंगा टास्क फोर्स भारतीय थल सेना दल से सूबेदार समरजीत सिंह द्वारा गंगा स्वच्छता में किए जा रहे कार्यों पर तकनीकी व सैद्धांतिक व्याखान के माध्यम से स्पेयरहेड प्रशिक्षुओं को सीड बॉल्स चेक डैमआदि बनाने की विधि को बताया तथा गंगा के किनारे गंगा का कटाव रोकने के लिए वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया स्पेरहेड प्रशिक्षुओं ने गंगा टास्क फोर्स के साथ नदी नही संस्कार है गंगा भारत की श्रंगार है गंगा आदि नारे बोलते हुए रैली निकली तथा नमामि गंगे के राज्य प्रशिक्षक हिमांशु के द्वारा एक ब्यक्ति एक व्रक्ष के तहत विश्व विद्यालय परिसर पर पौधरोपण भी किया ।
द्वितीय सत्र राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान एवं जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी व राष्ट्रीय प्रशिक्षक उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण,वर्षा जल संचयन एवं जागरूकता अभियान पर आधारित सत्र लिया जिसमें सभी द्वारा सम्पूर्ण सहभागिता से प्रतिभाग किया ।
जिसमें स्पेयरहेड सदस्य प्रियंका,कृति,बेबी,आस्था,आरती, सपना,रामशंकर तिवारी,रजनीकांत शुक्ला रुद्रराम,शिवम आदि प्रतिभागियों ने प्रति भाग किया ।
