कानपुर । आज सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान पर एक शिष्टमंडल बी एल गुलाबिया,संयोजक के नेतृत्व में कानपुर नगर के जिलाधिकारी माननीय विशाख जी से मिलकर उनको ज्ञापन देते हुए बताया कि उ०प्र० सरकार के मुख्यमंत्री यशस्वी योगी जी ने श्रमिक दिवस पर कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के लिए एक नई ई-पेंशनपोर्टल को लागू कर प्रदेश के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के दिन समस्त भुगतान किये जाने के निर्देश दिए थे । जो आज कानपुर नगर के सी एम ओ कार्यालय में लागू नहीं किया गया है ।
एसोसिएशन मुख्यमंत्री जी को अवगत कराये । इससे पूर्व जिलाधिकारी को बताया कि खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि सी एम ओ कार्यालय योगी जी के आदेशों को न मानकर सेवानिवृत्त कर्मचारी को खुलेआम शोषण एंव उत्पीड़न कर रहाहै । वहां बैठे अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं जिलाधिकारी ने गम्भीरता से विचार करने के बाद सी एम ओ को सख्त निर्देश दिया साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा हेतु चिकित्सा बिलों का क ई-क ई महिनों तक भुगतान हेतु लाम्बित रहता है ।
समय सीमा निर्धारित करने की मांग किया,इसके लिए भी सी एम ओ को निर्देश जारी किए ।
जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि किसी पेंशनर्स को परेशानी नहीं होने दिया जाएगा ।
प्रतिनिधि मंडल में बी एल गुलाबिया,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,अशोक कुमार मिश्रा,बेनी सिंह सचान,सुरेश कुमार अग्रवाल,रविन्द्र कुमार मधुर,ताराचन्द्र,श्रीमती सरोज शर्मा थी ।
