कानपुर । उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव के आदेश को दर किनार किया जा रहा है ।
मुख्य सचिव ने 30 सितंबर 22 तक सभी विभागाध्यक्ष को पदोन्नति के रिक्त पदों पर पदोन्नति किए जाने के निर्देश दिए गए है । लेकिन विभागो मे धीमी गति से कार्यवाही चल रही है । कई विभागो मे राज्य सरकार के आदेशों का पालन ही नही किया जा रहा है ।
वाणिजयकर श्रम परिवहन पी डब्लू डी खाद्य स्वास्थ्य कृषि प्राविधिक आबकारी शिक्षा विभाग में पदोन्नति की गति धीमी है । जो सितंबर तक पूर्ण रूप से पदोन्नति में बाधा उत्पन्न की जा रही है । विभागो में रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए शिथिलीकरण की जरूरत है लेकिन कार्मिक विभाग द्वारा शिथिलीकरण नही कर रहा है ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर के जिला अध्यक्ष एवं श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने यह भी कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं पर संगठनों से विभागाध्यक्ष की प्रत्येक माह में बैठक किए जाने के मुख्य सचिव के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है ।
