जहानाबाद/फतेहपुर । कस्बा में चल रहे 09 दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का पाठ भागवताचार्य नीतम ज्योति शास्त्री एंड मंडल गुरुकुल हरिद्वार के द्वारा मां अंबिका देवी परिसर,कापिल रोड कस्बा जहानाबाद जनपद फतेहपुर में भक्त श्रोताओं को मधुर वाणी से संगीत की धुन में भक्ति रस का श्रवण कराया जा रहा है ।

दिन में 3:00 बजे से 6:00 बजे तक भागवत और रात 8:00 से 12:00 बजे अर्धरात्रि तक रासलीला की प्रस्तुति जारी है ।
कार्यक्रम में पहुंचे श्रोतागण आत्मीय भक्ति के साथ रासलीला का भी आनंद ले रहे हैं ।
इस कार्यक्रम के आयोजक मां अंबिका देवी कमेटी अध्यक्ष जहानाबाद मुकुंद गोपाल गुप्ता ने बताया कि गुरुकुल मंडल हरिद्वार के सौजन्य से यह कार्यक्रम 06 सितंबर 2022 से जारी हुआ । जिसमें दिन में भागवत कथा और रात में रासलीला की प्रस्तुति होती है ।
14 सितंबर को यह कार्यक्रम संपन्न होगा और 15 सितंबर को क्षेत्रीय भक्तों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन है यहां पर सभी भक्तगण आकर प्रसाद अवश्य ग्रहण करें ।
