फतेहपुर । पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ,प्रयागराज डॉ0 राकेश सिंह के द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में उपस्थित सभी क्षेत्राधिकारी,थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी ।

अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सशक्त आदेश व निर्देश दिये गये।अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा , गैंगेस्टर,हिस्ट्रीशीट खोलने आदि की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया ।
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । सभी थानों पर जनसुनवाई हेतु एक जनसुवाई अधिकारी नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया ।
सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं रात्रि गस्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया ।
थानावार टॉप-10 अपराधियों,जेल से रिहा हुए अपराधियों का सत्यापन आदि की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए गए । महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को तैयार करने,प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु कहा गया । साइबर हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया है गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक फ़तेहपुर,समस्त क्षेत्राधिकारीगण के अतिरिक्त समस्त शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे ।
