– मवइया मे शुरू हुआ तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर ।

फतेहपुर । मलवां विकास खंड के मवइया गांव स्थित बीज विधायन केंद्र में चौधरी चरण सिंह कृषि विपणन संस्थान जयपुर द्वारा सोनातरी मल्टी स्टेट एग्रो कोआपरेटिव कम्पनी लिमिटेड (सोनेको) व नियाम के माध्यम से सोनेको के प्रबन्ध निदेशक डॉ. एस आर के वार्ष्णेय के कुशल निर्देशन मे तीन दिवसीय किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
जैविक उद्यान की उत्पादों के विपणन संबंधी रणनीति प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्यान विभाग के अधिकारी मोहम्मद शब्बीर हुसैन ने विभिन्न उद्यान की फसलों से तैयार उत्पादों के विपणन व प्रसंस्करण की जानकारी दी ।
बताया किसान भाई टमाटर,मिर्च से अपने उत्पाद तैयार कर सकते जिसका प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभ कमा सकते है । किसानो को लहसुन,आम से तैयार होने वाले उत्पादों को बाजार मे बेचने के बारे मे बताया गया ।
संचालन आलोक गौड़ ने किया ।
अध्यक्षता बजरंग सिंह ने किया ।
प्रमुख रूप से उत्कर्ष फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ अवस्थी,भुवन भाष्कर द्विवेदी,कृषक रमाकांत त्रिपाठी, राज नारायण शुक्ला,रवीद्रपाल सिंह,प्रतापभान सिंह सहित आधा सैकडा किसान रहे ।
