फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि आज न्यू हैपीडेल 50 नम्बर गेट,फतेहपुर में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमे डॉ० सुशील कुमार,सहायक प्रोफेसर,एम.जी. कॉलेज फतेहपुर एवं श्री शशॉक पान्डेय,प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा विद्यालय के 40 छात्र/छात्राओं को इंटर के बाद अवसर स्वतः रोजगार जीवन में अनुशासन का महत्व समय के प्रबंधन,एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी,कॅम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रशिक्षार्थियों की कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया ।
श्री शशॉक पान्डेय द्वारा विभाग के पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जे०पी० सिंह द्वारा की गयी ।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से कु. साजिया, कु. सारिका, कु. नेहा सिंह, कु. रीना, कु. ललिता, श्री रतन कुमार शर्मा, श्री शिवम, श्री मनोज, श्री आदर्श,श्री रिजवान, श्री अशोक आदि उपस्थित रहे ।
जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 21 सितम्बर,2022 को एक्सपर्ट सेफ्टी सोल्यूशन्स,ग्लोबल पब्लिक स्कूल,राधानगर, फतेहपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
