फतेहपुर । बिंदकी पुलिस ने40 किलो गौ मांस तथा 4 देसी बम के साथ तीन अभियुक्तों को मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर किया है । तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया ।
आज गुरुवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की कार्रवाई की और कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज मामपुर गांव के बीच ई रिक्शा में लाद कर ले जाया जा रहा 40 किलो गौ मांश के साथ तीन आरोपियों अकबर पुत्र मुजफ्फर शाह निवासी आलमगंज बिंदकी यासीन सा पुत्र कल्लू साह निवासी मामपुर बिंदकी तथा मजीना पत्नी लाईक निवासी प्रतापपुर थाना जाफरगंज को गिरफ्तार कर लिया तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों के पास 4 देसी बम एक चाकू एक कुल्हाड़ी व एक बांका बरामद किया गया । पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय भेज दिया गया । सीनियर सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है । कानूनी कार्रवाई कर तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है ।
मौके पर सिपाही रणवीर सिंह पटेल,योगेश कुमार,महिला सिपाही सुषमा यादव आदि पुलिस बल मौजूद रहा ।
