– हेड कांस्टेबल के शव पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रृद्धांजलि के साथ दी गई गार्द शोक सलामी ।

फतेहपुर । आज सायं काल थाना सुल्तानपुर घोष की चौकी अफोई में तैनात हार्ट अटैक से मृत हेड कांस्टेबल अरुण कुमार तिवारी को पुलिस लाइन में पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई और सेरेमोनियल गार्द शोक सलामी देकर उनके गंतव्य स्थान को शव रवाना किया गया ।
इस मौके पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित सभी अधिकारियों ने अंतिम यात्रा को कंधा दिया ।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी थरियांव,क्षेत्राधिकारी खागा सहित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
